चेक पोस्ट
कृषि उत्पादों की आवक और रवानगी का रिकॉर्ड रखने कम्पाऊंड शुल्क इत्यादि वसूलने के लिए मंडी समिति ने परवाणु में एक चेक पोस्ट स्थापित की है।
मंडी सूचना का प्रसार
24 अधिसूचित कृषि उत्पादों के रोजाना के थोक भाव कृषि निदेशक, शिमला-5 को भेजे जाते हैं, जो कि रोजाना ऑल इंडिया रेडियो शिमला पर प्रसारित किए जाते हैं। रोजाना के भाव नोटिस बोर्ड पर भी लगाए जाते हैं। यह मंडी AGMARKNET पोर्टल से भी जुड़ गई है, जहां कोई भी किसान इस मंडी के साथ-साथ देश की किसी भी मंडी की आवक और भाव देख सकता है। वेबसाइट www. agmarknet.nic.in किसानों और शोधकर्ताओं के लिए काफी लाभदायक है।
मंडी समिति की ओर से उत्पादकों को दी जाने वाली अन्य सुविधाएं
(क) किसान जागरूकता शिविर
कटाई के बाद के सर्वोत्तम कार्यों को अपनाने और अपने उत्पादों का बेहतर विपणन करने के बारे में किसानों को जागरूक करने के लिए मंडी समिति किसान जागरूकता शिविरों का भी आयोजन करती है। मंडी समिति ने हाल ही में सोलन जिले की अर्की तहसील के पिपलूघाट और भारारीघाट में विपणन जागरूकता शिविरों का आयोजन किया था।
(ख) प्लास्टिक क्रेटों का वितरण
फलों और सब्जियों के सुरक्षित परिवहन और भंडारण के लिए मंडी समिति हिमाचल प्रदेश विपणन बोर्ड (एनएचबी द्वारा प्रायोजित योजना) के जरिये किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर प्लास्टिक क्रेट सप्लाई करती है। हाल ही में कृषि उत्पाद मंडी समिति ने किसानों को 250 क्रेट वितरित की हैं।
कानून के प्रशासन का प्राधिकार
हिमाचल प्रदेश राज्य विपणन बोर्ड का प्रबंध निदेशक ही हिमाचल प्रदेश कृषि एवं बागवानी उत्पाद विपणन (विकास एवं नियमन) अधिनियम (2005 की अधिनियम संख्या 20) का प्रशासक प्राधिकारी होता है।
